गुरुवार, 5 अप्रैल 2012

दो क्षणिकाऐ,...


दो क्षणिकाऐ,

कर्म-रहस्य,
यश
कर्म की प्रेरणा है,
उपलब्धि नही!
फल
कर्म की संगति है
परिधि नही
प्रेम
कर्म की साधना है,
नियति नही!


प्रमाण,

संयम का कष्ट
कितनी संतुष्टि देता है?
और
संतुष्टि का संयम
कितना कष्ट देता हैं?
क्या
कष्ट की भी संतुष्टि होती है
हां
मेरा जीवन
इसका प्रमाण है!

DHEERENDRA"dheer"

23 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत संवेदनशील रचना,बहुत ही सुंदरप्रस्तुति

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत सुंदर दोनों रचनाएँ !

    जवाब देंहटाएं
  3. वह! वाह!---सुन्दर तत्व-दर्शन...बधाई धीरेन्द्र जी...
    ---और
    धीर ( धैर्य) ही.....यश है,
    कर्म-फ़ल है,
    सन्तुष्टि-संयम है...
    जीवन की परिधि व -
    नियति-नियामक है....।

    जवाब देंहटाएं
  4. दोनों क्षणिकाएं जीवन दर्शन से भरी हैं...
    सुन्दर सार्थक भाव... शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
  5. कमाल की ज्ञानपूर्ण प्रस्तुति है आपकी.
    बहुत बहुत आभार जी.
    महावीर जयंती और हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ.

    जवाब देंहटाएं
  6. अद्भुत प्रभावशाली विचार ।

    प्रेम
    कर्म की साधना है,
    नियति नही!

    बधाई।

    जवाब देंहटाएं
  7. वाह..बेहद सार्थक क्षणिकाएं..

    जवाब देंहटाएं
  8. आप्त वचन सी है ये विचार कणिकाएं .

    जवाब देंहटाएं
  9. फल
    कर्म की संगति है
    परिधि नही
    प्रेम
    कर्म की साधना है,
    नियति नही!....

    गहन चिन्तन कि उपज हैं ये शब्द....बेजोड़

    जवाब देंहटाएं