बुधवार, 9 नवंबर 2011

विज्ञापनी व्यंग.......

Friends18.com Orkut Scraps

विज्ञापनी व्यंग

लीजिए!

ये जूतों की

आधुनिक पालिश लीजिए|

और इससे

जूते ही नही

चेहरे की मालिश कीजिये|

क्यों की जो भी

इस महंगी पालिश को

एक बार खरीदने आता है|

दाम सुनकर उसके चेहरे का

पालिश उतर जाता है

**********

ये जो ठंडा पेय है|

जी हा,

इसे बनाने का

हमारी कंपनी का श्रेय है|

अरे! अरे!

विज्ञापन की नक़ल करना|

मजबूरी नही है|

इसे पीते ही

कपड़े उतार कर

समुद्र में डुपकी लगना जरुरी नही|

**********

ले जाइए

ये मार्डन टूथपेस्ट है|

बढिया है बेस्ट है|

जो इसे नियमित

उपयोग में लाता है|

उसे जल्दी ही

अपनी बत्तीसी से

छुटकारा मिल जाता है|!!

**********

हमारे रंग बिरंगे

परिधानों से लिपटी

ये जो सुन्दरी है|

जी हा,

शत-प्रतिशत खरी है|

ये परिधान पहनकर

तबियत खिल जायेगी

परन्तु इस गलत फहमी में

मत रहिए,

की परिधान खरिदने पर

उसमे लिपटी हुई

सुन्दरी भी मिल जायेगी|!!

**********


15 टिप्‍पणियां:

  1. आपके इस सुन्दर प्रविष्टि की भी चर्चा आज दिनांक 11-11-2011 को शुक्रवारीय चर्चा मंच पर भी होगी। सूचनार्थ

    जवाब देंहटाएं
  2. vgypan se sab chalne lagta hai phie juta kya cheez..
    tadatad padte thapad dekhkar maja aa gaya..
    sukriya...

    जवाब देंहटाएं
  3. वाह! आपकी प्रस्तुति बहुत ही सुन्दर

    जवाब देंहटाएं
  4. हा हा .. सभी विज्ञापन लाजवाब हैं ... मज़ा आ गया ..

    जवाब देंहटाएं
  5. सभी विज्ञापन बहुत बढ़िया लगा! सुन्दर प्रस्तुती!

    जवाब देंहटाएं
  6. लाजवाब विज्ञापन... ये हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चूके हैं ..बधाई

    जवाब देंहटाएं